फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man died after his bike went out of control and hit a tree in Budaun

हादसे का वीडियो: ई-रिक्शा की चपेट में आकर अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Thu, 16 Oct 2025 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 06:36 PM IST
सार

बदायूं के बिसौली में तेज रफ्तार बाइक ई-रिक्शा की चपेट में आकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवक की मौत हो गई। यह हादसा वहां कोल्ड स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।  

विज्ञापन
young man died after his bike went out of control and hit a tree in Budaun
जितेंद्र मौर्य का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिसौली कस्बे की बद्री प्रसाद कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र मौर्य (31 वर्ष) पुत्र गंगाराम मौर्य की बाइक ई-रिक्शा की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह को वह अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था। हादसा बिसौली-दबतोरी रोड पर सुबह आठ बजे हुआ, जो कोल्ड स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। बाइक की रफ्तार भी बहुत तेज थी। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि जितेंद्र खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह को धान की फसल की कटाई खेत में चल रही थी। जिसे देखने के लिए वह बाइक लेकर खेत पर जा रहा था। इसी दौरान दबतोरी मार्ग पर अन्नपूर्णा कोल्ड स्टोर के सामने उसकी बाइक ई-रिक्शा की चपेट में आ गई। इसके बाद अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख परिजनों का हाल बेहाल हो गया। उसके एक पांच साल का बेटा है। पत्नी व परिजनों का रो-रोकर खराब हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed