Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegations of breaking into a home, assault, and molestation to pressure the victim into a settlement.

Budaun News: समझौते का दबाव बनाने के लिए घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी का आरोप

Sat, 14 Nov 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Allegations of breaking into a home, assault, and molestation to pressure the victim into a settlement.
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पुराने मुकदमे में समझौता नहीं करने पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जितेंद्र और अनिल के खिलाफ वर्ष 2019 में घर में घुसकर मारपीट और अश्लील हरकतें करने का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि आरोपी लगातार मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के मुताबिक, 16 मई 2026 को दोपहर करीब एक बजे जितेंद्र, अनिल और उनके दो अज्ञात साथी हथियार लेकर घर में घुस आए।
विज्ञापन

उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गलत हरकत करने का प्रयास किया। बचाव में आए उनके बेटे पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया। बेटी के कपड़े भी फाड़ने का आरोप है। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने परिवार को बचाया। पीड़िता ने पुलिस पर पहले शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। उक्त प्रकरण में अब कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि उक्त मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed