{"_id":"6af76e8965ff54bcf50e746c","slug":"accuseds-bail-plea-rejected-in-rape-case-badaun-news-c-123-1-ba11032-177603-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दुष्कर्म के केस में अभियुक्त की जमानत अर्जी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दुष्कर्म के केस में अभियुक्त की जमानत अर्जी निरस्त
विज्ञापन
बदायूं। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) दिनेश तिवारी की कोर्ट ने किशोरी को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त सीकेंद्र पाल उर्फ सिकंदर निवासी ग्राम मनवा थाना वजीरगंज की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
पीड़िता की मां की ओर से थाना इस्लामनगर में तहरीर दी गई कि 12 अगस्त को शाम 5 बजे उसकी नाबालिग पुत्री लापता हो गई है। बाद में पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में ले लिया।
आरोपी सीकेंद्र पाल उर्फ सिकंदर के विरुद्ध पॉक्सो, दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उधर, अभियुक्त ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने किशोरी को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने की घटना को गंभीर प्रकृति का अपराध माना। इसी आधार पर जमानत अर्जी निरस्त कर दी। संवाद