{"_id":"65bab2131790294b3804b5bc","slug":"young-man-commits-suicide-after-his-wife-goes-to-her-parents-house-in-anger-badaun-news-c-123-1-sbly1004-112585-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पत्नी के नाराज होकर मायके जाने पर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पत्नी के नाराज होकर मायके जाने पर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
- परिवार वालों ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर 28 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसका एक दिन पहले पत्नी से विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर पत्नी बुधवार सुबह अपने मायके चली गई। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
युवक दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। ग्रामीणों के मुताबिक, वह सोमवार को पत्नी के साथ दिल्ली से घर आया था। मंगलवार शाम उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी बुधवार सुबह अपने मायके बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में चली गई। दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। इसके बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजे युवक ने अपने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर उसकी पत्नी घर लौट आई। अभी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।