{"_id":"65b2b4d7390dc0b503031bc7","slug":"young-man-chased-by-bull-died-due-to-electrocution-due-to-hanging-electric-wire-badaun-news-c-123-1-sbly1004-112251-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सांड़ ने युवक को दौड़ाया, लटकते बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सांड़ ने युवक को दौड़ाया, लटकते बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लगने से मौत
विज्ञापन
पुष्पेंद्र कुमार फाइल फोटो। संवाद हाईटेंशन लाइन से मौत की खबर के साथ लगाएं
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के खितौरा खेतिहार इलाके में बृहस्पतिवार को खेतों में लटक रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से पुष्पेंद्र (20) की करंट लगने से मौत हो गई। वह खेत पर फसल की रखवाली करने गया था तभी एक सांड़ ने उसको दौड़ा लिया। युवक उससे बचने के लिए दौड़ा तो लटकती हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।
ग्राम बाला किशनपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र सत्यवीर यादव दो भाइयों में बड़ा था। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक उनकी खितौरा के खेतिहर इलाके में जमीन है। उसमें उन्होंने गेहूं की फसल बोई है। परिवार वालों को रोजाना उसकी रखवाली करने के लिए जाना पड़ता है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे पुष्पेंद्र रोजाना की तरह अपने खेत पर पहुंचा। उस दौरान एक सांड़ उसके खेत में गेहूं की फसल चर रहा था। यह देखकर पुष्पेंद्र उसे भगाने की कोशिश करने लगा। ऐेसे में सांड़ पुष्पेंद्र के पीछे पड़ गया। इससे पुष्पेंद्र उससे बचने के लिए भागा तो वहीं नजदीकी खेत में लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उस दौरान नजदीकी खेत में कई किसान काम कर रहे थे। उनकी सूचना पर युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस और सहसवान के सपा विधायक ब्रजेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने लटकती विद्युत लाइन को लेकर कार्रवाई कराने की मांग की।
हालांकि जानकारी के बाद भी कोई बिजली कर्मी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। दोपहर बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का कहना है कि अभी युवक की शादी नहीं हुई थी।
-
करंट लगने से कई लोगों की जान चुकी है जान
जिले के खेतिहर इलाकों में हाईटेंशन लाइन मौत बनकर लटक रहीं हैं। अब तक उनकी चपेट में आकर कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। दो माह पहले बिल्सी थाना क्षेत्र में खेत की जोताई के दौरान लटकती हाईटेंशन लाइन से ट्रैक्टर छू गया था, जिससे करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। सहसवान में भी हाईटेंशन लाइन से सरिया टकराने से एक युवक की करंट लगने से जान चली गई थी। इसी क्रम में चार दिन पहले उझानी कोतवाली क्षेत्र में भी ट्रांसफॉर्मर के एंगल में आ रहे करंट की चपेट में आकर दो किसानों की मौत हो गई थी।