नहाते समय युवती के खींचे फोटो: पड़ोसी ने ब्लैकमेल कर हड़पे डढ़े लाख रुपये, फिर दोस्तों को भेज दीं तस्वीरें
पड़ोसी युवक ने निकाह से पहले युवती के फोटो खींच लिए थे। निकाह के चार साल बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। विवाहिता जेवर बेचकर उसे रुपये देती रही। बाद में आरोपी ने उसकी तस्वीरें अपने दोस्तों को दे दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के आपत्तिजनक फोटो बनाकर डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए गए। बाद में आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो दोस्तों को भेज दिए। फिर उसके दोस्तों ने भी महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब इसके बारे में पति को पता चला तो उसने पत्नी से जानकारी की। वह उसे थाने लेकर आया, जहां महिला ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़ित महिला के मुताबिक घटना पांच साल पहले की है, तब उसका निकाह नहीं हुआ था। वह घर पर नहा रही थी। तभी पड़ोसी युवक सहदेव ने अपने मकान की छत पर खड़े होकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। आरोपी चार साल तक शांत रहा। उसने इस बारे में किसी तो कुछ नहीं बताया। इस दौरान महिला का निकाह हो गया।
ये भी पढ़ें- इश्क में टूटा दिल: रात में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, वापस मांगे खर्च किए रुपये और गिफ्ट; खूब हुआ हंगामा
महिला ने जेवर बेचकर दिए रुपये
इसके बाद आरोपी उसे आपत्तिजनक फोटो दिखाकर डराने लगा। उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी। उससे 25 हजार रुपये मांगे। फोटो वायरल होने की धमकी से वह डर गई। उसने झाले बेचकर 25 हजार रुपये दे दिए। इस तरह आरोपी उससे पैसे मांगता रहा। वह एक-एक कर गहने बेचकर उसे रुपये देती रही। इस तरह आरोपी ने उससे डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। बाद में जब उसने और रुपये देने से मना किया तो सहदेव ने उसका मोबाइल नंबर और आपत्तिजनक फोटो अपने दोस्तों को भी दे दिए।
ये भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: 2300 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमी के पास पहुंची महिला, बेटा भी लेकर आई साथ
उसके दोस्तों ने भी उसको कॉल करना शुरू कर दी। कुछ दिन पहले उसका पति सऊदी अरब से आ गया। रात को आरोपी युवक की कॉल आई। पति ने देख लिया। पति ने दबाव डालकर मामले के बारे में पता किया तो उसने सबकुछ सच बता दिया। इसके बाद पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। उसने आरोपी सहदेव, समीम और गब्बर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।