फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Yogi's message...Progress only in the confluence of Hindutva, development and security.

Budaun News: योगी का संदेश... हिंदुत्व, विकास व सुरक्षा के संगम में ही तरक्की

Sun, 28 Jan 2024 03:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Yogi's message...Progress only in the confluence of Hindutva, development and security.
दातागंज के सैजनी में मुख्यमंत्री की जन सभा में मौजुद लोग। संवाद
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने पुराने चिर परिचित अंदाज में ही दिखाई दिए। भाषण की शुरूआत जयश्री राम के उद्घोष, वंदेमातरम, भारत माता की जय से की तो समापन भी जय हिंद, जय श्रीराम से किया। शुरुआत हिंदुत्व से की तो बीच में विकास की बात करते दिखाई दिए। यह याद दिलाना भी नहीं भूले कि पहले इसी उत्तर प्रदेश को पहचान का संकट था अब सात साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। दंगा प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन गया है। यहां अब रामोत्सव, दीपोत्सव और होली उत्सव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि हिंदुत्व, विकास और सुरक्षा के संगम में ही उत्तर प्रदेश की तरक्की का रास्ता निकल रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भाषण में अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए मौजूद लोगों से पूछ रहे थे कि प्राण प्रतिष्ठा आपको अच्छी लगी कि नहीं। लोगों के बीच से आई हां और जयश्रीराम के उद्घोष से विपक्ष को संदेश दिया कि यही तो रामराज्य है। राम मंदिर जनमानस की आस्था का सम्मान है और अब यह बाॅयोगैस प्लांट जो लोगों की तरक्की में सहायक होगा।
विज्ञापन

सात साल पुरानी सरकार के समय की याद दिलाते हुए कहा कि पहले यहां की बेटी-बहनें स्कूल नहीं जा पाती थीं। गुंडागर्दी होती थी। अब वो दिन गए अब तो हम नौजवानों के जीवन में नया परिवर्तन ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया। कहा कि इसी सुरक्षा वातावरण के बीच किसानों के जीवन की सुरक्षा का आधार भी हम रख रहे हैं। पहले पराली जलाने से आपको आर्थिक नुकसान होता था और खेत की उर्वरक क्षमता भी घट रही थी। अब किसानों की आमदनी पराली बेचने से बढ़ेगी। वहीं पशुपालक यदि पांच गोवंश भी पालता है तो रोजाना 25 से 30 किलो गोबर इस प्लांट को देगा तो उसका भी रुपया मिलेगा।

बदायूं वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगले एक साल में आपका गंगा एक्सप्रेस वे बन जाएगा। फिर लखनऊ की दूरी तीन घंटे की रह जाएगी, चार घंटे में प्रयागराज में संगम स्नान कर आना और दिल्ली भी तीन घंटे में पहुंच जाएंगे। यही विकास है और आपकी आस्था का सम्मान है। सुरक्षा की चिंता भूल जाइए वह हम कर लेंगे। पिछले 10 साल से आपने बदलते हुए भारत को देखा है, सात साल में बदलते हुए यूपी को देखा है। आने वाले समय में आपको हर क्षेत्र में बदलाव देखने में मिलेगा।

दातागंज के सैजनी में मुख्यमंत्री की जन सभा में मौजुद लोग। संवाद

दातागंज के सैजनी में मुख्यमंत्री की जन सभा में मौजुद लोग। संवाद

दातागंज के सैजनी में मुख्यमंत्री की जन सभा में मौजुद लोग। संवाद

दातागंज के सैजनी में मुख्यमंत्री की जन सभा में मौजुद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed