{"_id":"588cda9b4f1c1b165dcf4e63","slug":"yadav-will-contest-from-sahaswan-umlesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवान से अब उमलेश यादव ही लड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसवान से अब उमलेश यादव ही लड़ेंगी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सहसवान से अब उमलेश यादव ही लड़ेंगी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भतीजे जितेंद्र यादव का टिकट कटने के बाद समर्थकों के बीच किया एलान
भाजपा से पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव कटने के बाद बाहुबली नेता डीपी यादव की पत्नी उमलेश यादव ने शनिवार को अपने समर्थकों के बीच साफ कर दिया कि सहसवान सीट से अब वह चुनाव लड़ेंगी। उमलेश शुक्रवार को ही राष्ट्रीय परिवर्तन दल के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करा चुकी हैं। हालांकि उनके बेटे कुणाल यादव ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया है लेकिन माना जा रहा है कि अब वह अपना नाम वापस ले लेंगे।
डीपी यादव के भतीजे जितेंद्र यादव का टिकट भाजपा ने शुक्रवार को उस वक्त अचानक काटकर आशुतोष वार्ष्णेय को दे दिया, जब वह समर्थकों के जुलूस के साथ नामांकन कराने के लिए कूच करने की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसके बाद उमलेश यादव और कुणाल सिंह यादव ने आनन-फानन में बदायूं पहुंचकर नामांकन दाखिल किए। इससे पहले भाजपा से जितेंद्र यादव का टिकट होने पर उन्होंने सहसवान से चुनाव लड़ने का इरादा छोड़ दिया था।
उधर, टिकट कटने के बाद जितेंद्र यादव ने अभी तक स्थिति साफ नहीं की है। वह फिलहाल बदायूं जिले से बाहर बताए जा रहे हैं। बिल्सी में तहसील रोड स्थित उनका आवास शनिवार को सन्नाटे में डूबा रहा। आवास पर मौजूद उनके कार्यालय प्रभारी आशीष सक्सेना ने बताया कि जितेंद्र यादव बाहर गए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जितेंद्र यादव अब क्या करेंगे, यह निर्णय वह खुद लेंगे। वहीं राजनीतिक हल्कों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि जितेंद्र अपना टिकट कटने की वजह से उमलेश यादव को सहसवान से चुनाव लड़ा सकते हैं। उमलेश ने भी इससे इंकार नहीं किया है।