फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Worship of Ravi by offering Arghya on Somvati

Budaun News: सोमवती पर रवि को अर्घ्य देकर की वंदना

Tue, 03 Sep 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 03 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Worship of Ravi by offering Arghya on Somvati
कछला में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
उझानी/ कछला। सोमवती अमावस्या पर गंगा घाट पूरे दिन आस्था से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य (रवि) को अर्घ्य देकर वंदना की। इस दौरान घाट गंगा मइया के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सोमवार तड़के से ही शुरू हो गया। सबसे ज्यादा भीड़ कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर नजर आई। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद सबसे पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इसके बाद घाट पर पुरोहितों और महंतों की मौजूदगी में पूजा- अर्चना की।
विज्ञापन

बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, कासगंज, एटा, हाथरस, फिरोजाबाद और मथुरा के श्रद्धालु भी घाट पर पहुंचे। राजस्थान के श्रद्धालुओं की संख्या भी कम नहीं रही। राजस्थान के श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद अपनी परंपरा के अनुरूप पूजन किया। आसपास के आश्रमों में दोपहर बाद तक संकीर्तन का दौर चला। आचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि सोमवती पर गंगा स्नान करने का खास महत्व माना गया है। इस दिन गंगा स्नान कर पूजन और दान देने का पूर्णिमा के मुकाबले कई गुना अधिक पुण्य अर्जित होता है।

कछला में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

कछला में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed