फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Workers of the door-to-door garbage collection company are on strike.

Budaun News: घर-घर से कूड़ा उठाने वाली कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर

Sat, 11 Jul 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Workers of the door-to-door garbage collection company are on strike.
इस्लामनगर। घर-घर से कूड़ा उठाकर उसे छांटने वाले 20 सफाई कर्मचारी वेतन न बढ़ाने और खाते में पीएफ जमा न होने पर हड़ताल पर चले गए हैं। ये कर्मचारी साइफर जीरो बैस्ट अयोध्या नाम की कंपनी के अधीन ठेकेदारी पर काम करते हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों जब घरों से कर्मचारी कूड़ा लेने नहीं पहुंचे तो लोग सड़कों पर कूड़ा डालने लगे। इसके बाद नगर पंचायत के टेंपो से सड़कों से कूड़ा उठाया जाने लगा। बताया गया कि कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि ठेका कंपनी उन्हें 7000 रुपये ही वेतन दे रही है, जबकि दूसरी जगहों पर 12 से 14 हजार तक वेतन दिया जा रहा है। कई जगह उनका पीएफ भी जमा हो रहा है, जबकि उनका पीएफ जमा नहीं किया जा रहा। उनका कहना है कि जब उनसे एग्रीमेंट किया गया था तब पीएफ जमा करने की बात कही गई थी। हड़ताली कर्मचारियों में अजय, कुन्नू, सुधीर, पवन, अनुराग, राकेश, अमन, राज आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि ठेका कंपनी घरों से कूड़ा नहीं उठवा रही थी। कंपनी के अधिकारियों से इस संबंध में जवाब मांगा गया है। अगर, दो दिन के भीतर कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया, तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed