Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Work progressing slowly, eight Anganwadi centers incomplete

Budaun News: धीमी गति से चल रहा काम, आठ आंगनबाड़ी केंद्र अधूरे

Fri, 26 Sep 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:28 AM IST
सार

बदायूं जिले में बाल विकास विभाग द्वारा 18 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक केवल 10 केंद्र पूरे हुए हैं, जबकि 8 केंद्र निर्माण सामग्री की कमी और निधि में देरी के कारण अधूरे हैं। इससे बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली सेवाओं पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
Work progressing slowly, eight Anganwadi centers incomplete

विस्तार

बदायूं। बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। विभाग ने इस वर्ष कुल 18 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक केवल 10 केंद्र ही बनकर तैयार हो पाए हैं। शेष आठ केंद्र विभिन्न कारणों से अधूरे पड़े हैं और उनके निर्माण में देरी से बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली सेवाओं पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी स्कूलों में एक कमरे में संचालित हो रहे हैं। इसकी वजह से बच्चों को बैठने और खेलने में परेशानी होती है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र खुद के बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद में जिले की ओर से 18 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई। इसके बाद वहां पर निर्माण कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य में देरी का मुख्य कारण निर्माण सामग्री की कमी, मौसम की बाधाएं और समय पर निधि जारी न होना है। डीपीओ प्रमोद कुमार का कहना है कि अधूरे केंद्रों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी और जल्द ही सभी केंद्रों को पूरा कर बच्चों और महिलाओं को निर्धारित सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। वहीं उन्होंने ठेकेदार को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed