फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   work pay increased after the protest of labours

पक्के पल्लेदारों की हड़ताल पर आढ़तियों ने बढ़ाया मेहनताना

Thu, 22 Oct 2015 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 22 Oct 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
work pay increased after the protest of labours
बृहस्पतिवार को हड़ताल की वजह से मंडी में लोडिंग प्रभावित
विज्ञापन


पक्के पल्लेदारों की हड़ताल की शुरूआत सुबह में हुई। 50 किलो के कट्टा के रेट में दो रुपये की वृद्धि, बोरी एक रुपया और डाला प्रति क्विंटल तीन रुपया बढ़ाए जाने की मांग करते हुए मंडी में ही पक्के पल्लेदारों ने बैठक की। उन्होंने तय कर लिया कि आढ़ती जब तक उनकी मांगों पर गौर नहीं करते तब तक काम पर नहीं लौटेंगे। हड़ताल के ऐलान के साथ धरना पर बैठे पल्लेदारों से प्रमुख आढ़तियों ने वार्ता कर उन्हें समझाने का भी प्रयास किया लेकिन दोपहर तक बात नहीं बनी। काफी देर तक अफरातफरी का भी माहौल बना रहा।
अपराह्न में आढ़तियों समेत उनके प्रतिनिधियों की ठेकेदारों के बीच दूसरे दौर की वार्ता में इस आश्वासन पर सहमति का माहौल बन गया कि कट्टा और बोरी समेत डाला के रेट में उनकी मांग से कुछ कम रेट की वृद्धि कर दी जाए। डाला का रेट 12 रुपया प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया। लदाई में 25 पैसा और बोरी-कट्टे में एक से डेढ़ रुपया की वृद्धि कर दी गई है। इसी के साथ पक्के पल्लेदार काम पर लौट आए। रेट वृद्धि के साथ ही पक्के पल्लेदार काम पर लौट आए। इससे पहले मांगों को लेकर प्रदर्शन में ठेकेदार इमत्याज अहमद, ओमकार, दूल्हे, जागन, छोटे, चंद्रपाल, सौदान, नरेश, हरीशचंद्र, महेंद्र और रामचंद्र आदि ने समेत पल्लेदार शामिल थे।
विज्ञापन


13 ठेकेदारों के साथ डेढ़ सौ पल्लेदार
उझानी। मंडी समिति  में पक्के पल्लेदारों की संख्या डेढ़ सौ से अधिक है। ये सभी पल्लेदार अलग-अलग ठेकेदारों के अधीन काम करते हैं लेकिन पल्लेदारों की समस्याओं समेत उनके हक की आवाज उठाने के लिए पहले भी सभी ठेकेदार एक प्लेटफार्म पर नजर आते रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। ठेकेदारों ने हड़ताल के दौरान अपने साथ ही रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed