{"_id":"6a8b3b1a3d15c700670e04fc","slug":"farmer-bitten-by-snake-while-going-to-field-condition-improves-after-treatmentfarmer-bitten-by-snake-while-going-to-field-condition-improves-after-treatment-badaun-news-c-123-1-sbly1006-171451-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत जाते समय किसान को सांप ने डसा, उपचार के बाद हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत जाते समय किसान को सांप ने डसा, उपचार के बाद हालत में सुधार
Sun, 23 Aug 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील के ग्राम सिमर्रा भोजपुर में शनिवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रहे एक किसान को सांप ने पैर में डस लिया। परिजन उसे तत्काल बिल्सी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।
गांव भोजपुर निवासी सियाराम मौर्य पुत्र ख्यालीराम शनिवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गुजर रहे सांप ने उनके पैर में डस लिया। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की देखरेख में उनका उपचार किया गया। डाॅ.गुप्ता ने बताया कि सांप के डसने के बाद किसान को समय से अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक उपचार किया गया। उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। संवाद