फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies due to electric shock from fan

Budaun News: पंखे में करंट आने से महिला की मौत

Sun, 23 Aug 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 23 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electric shock from fan
रेशमवती। फाइल फोटो
कादरचौक। पंखे में करंट आ जाने के कारण लखूपुरा में 55 वर्षीय गृहिणी की मौत हो गई। घटना रविवार पूर्वाह्न की है।
विज्ञापन

लखूपुरा गांव निवासी गृहिणी रेशमवती घर में झाड़ू लगा रहीं थीं। उन्होंने हटाने के लिए फर्राटा पंखा जैसे ही उठाया, इससे उन्हें करंट लग गया । उस समय उनके पास कोई मौजूद नहीं था। उनका पुत्र मोहित कुछ देर बाद घर आया तो रेशमवती पंखे के साथ जमीन पर पड़ी थीं। बिजली लाइन काटने के बाद उनको उठाया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी आ गए। रेशमवती के पति की पांच साल पहले ही मौत हो चुकी है। उनके एक बेटा मोहित और एक बेटी है। घटना के संबंध में मृतका के पुत्र मोहित ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां के शव का पोस्टमाॅर्टम नहीं कराना चाहते, इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed