फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women's Hospital: Duty of selected employees not changed for six months

महिला अस्पताल : छह महीने से बदली नहीं चुनिंदा कर्मचारियों की ड्यूटी

Tue, 30 Jan 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Women's Hospital: Duty of selected employees not changed for six months
बदायूं। महिला अस्पताल में रोस्टर के विरुद्ध कुछ कर्मचारी एक ही स्थान पर छह महीने से ड्यूटी कर रहे हैं। कुछ अस्पताल कर्मियों का ही कहना है कि रुपये देकर यहां अपनी मर्जी की ड्यूटी लगवाई जाती है। हालांकि सीएमएस इस मामले में जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में तैनात सभी कर्मचारियों की रोस्टर के हिसाब से ही डयूटी लगाई जाती है। हर माह बदलकर डयूटी होने का प्रावधान है। एक ही कर्मचारी को लगातार एक ही जगह डयूटी पर नहीं रखा जा सकता लेकिन महिला अस्पताल में ऐसा नहीं हो रहा है। यहां तैनात कुछ कर्मचारी आपसी सांठ-गांठ से लगातार छह माह से एक ही जगह डयूटी करते आ रहे हैं। महिला अस्पताल में दूसरी जगह तैनात एक कर्मचारी लेबर रूम में गार्ड की डयूटी कर रहा है तो वहीं एक कर्मचारी छह माह से गेट पर डयूटी करता आ रहा है। अन्य भी कई कर्मचारी ऐसे है जो अपनी मर्जी से डयूटी लगवाकर डयूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. इंदुकांत वर्मा का कहना है कि हर माह कर्मचारियों का रोस्टर जारी किया जाता है। हर माह डयूटी को बदलकर लगाने का नियम है । अगर एक ही जगह लगातार डयूटी कोई कर्मचारी कर रहा है तो गलत है। जांच कराकर उसे डयूटी से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed