{"_id":"68409d40b0cff96cb70fd2de","slug":"women-were-treated-rudely-in-the-fair-two-constables-who-came-for-interrogation-were-beaten-up-badaun-news-c-123-1-sbly1035-140593-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेले में महिलाओं से अभद्रता, पूछताछ के लिए पहुंचे दो सिपाहियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेले में महिलाओं से अभद्रता, पूछताछ के लिए पहुंचे दो सिपाहियों को पीटा
विज्ञापन
उझानी पुलिस की गिरफ्त में सिपाहियों पर हमले के आरोपी। स्रोत- पुलिस
उझानी (बदायूं)। उर्स के दौरान मंगलवार रात दो बजे के बाद मेले में झूले पर महिलाओं से अभद्रता पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर पूछताछ की तो आरोपियों और उनके परिजन हमलावर हो गए। दो सिपाहियों को लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कटरी के गांव ननाखेड़ा में तीन दिवसीय उर्स के दौरान मंगलवार रात कव्वाली का आयोजन हुआ। कव्वाली स्थल के पास लगे मेले में झूले भी लगाए गए। यहां दो युवकों ने महिलाओं से अभद्रता की। उस वक्त यहां कछला चौकी पर तैनात सिपाही नवनीत वर्मा और लक्ष्मण बालियान ड्यूटी पर थे। सिपाही नवनीत के मुताबिक जब उसने युवकों से पूछताछ की तो वे गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि युवकों ने अपने परिजनों और करीबियों को भी बुला लिया। सभी सिपाही नवनीत और लक्ष्मण पर हमलावर हो गए। इस दौरान डंडा लगने से सिपाही नवनीत की नाक से खून बहने लगा तो दूसरे सिपाही लक्ष्मण की पीठ में भी गुम चोट आई। युवकों ने सिपाहियों को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
इसी दौरान लक्ष्मण ने चौकी इंचार्ज कपिल कुमार को फोन कर पुलिस फोर्स बुला ली। चौकी इंचार्ज ने रात में ही घायल सिपाहियों का प्राथमिक उपचार कराया। घायल सिपाही नवनीत की तहरीर पर बुधवार दिन में उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भुंडी निवासी आजम, जुबैर, ननाखेड़ा के मंगल खां, उसके बेटे गुड्डू, पप्पू और मुगले, आसमी, याद मोहम्मद, आसिफ और एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि आरोपियों में पप्पू, मंगल, आसिफ, आसमी और याद मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
--
सिपाहियों को पिटता देख कव्वाली सुन रहे लोग खिसके
जिस समय सिपाहियों पर हमला किया गया, उस वक्त काफी संख्या में लोग कव्वाली सुन रहे थे। चीख-पुकार मची तो महिलाओं ने अपने घरों को जाना शुरू कर दिया। अन्य लोग भी खिसक लिए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे विफल रहे। घटना के बाद पुलिस फोर्स पहुंचा तो आरोपियों की तलाश की गई पर उस समय कोई हत्थे नहीं लगा।