फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women thieves took out jewelery by cutting purse at roadways bus stand

रोडवेज बस स्टैंड पर महिला चोरों ने पर्स काटकर निकाले जेवर

Wed, 22 Dec 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Women thieves took out jewelery by cutting purse at roadways bus stand
रोडवेज बस स्टैंड पर जानकारी देती महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड पर महिला चोरों का आतंक है। वे आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहीं हैं। मंगलवार दोपहर उन्होंने ककराला से देवचरा जा रही एक महिला को अपना निशाना बना लिया। उन्होंने रोडवेज बस में चढ़ने के दौरान महिला को धक्कामुक्की करते हुए घेर लिया और उसका पर्स काटकर करीब एक लाख से ज्यादा के जेवर चोरी कर लिए। बाद में मौके से फरार हो गईं। भुक्तभोगी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा निवासी निगार पत्नी हामिद का मायका अलापुर क्षेत्र के कस्बा ककराला में है। निगार के पति जम्मू कश्मीर में फर्नीचर का काम करते हैं। निगार करीब एक माह पहले अपने मायके ककराला आई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। एक दिन पहले उसके ससुर निगार को बुलाने आए थे। इससे वह मंगलवार दोपहर मायके से ससुराल जा रही थी। बताते हैं कि वह बस स्टैंड पर रोडवेज बस में सवार हो रही थी। इसी दौरान चार महिला चोरों ने उसे बस के गेट पर ही घेर लिया। उसके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। तभी चोरों ने कंधे पर टंगे पर्स को काटकर उसमें से सोने के झाले, तीन अंगूठी, टीका और चूड़ी निकाल लीं। उसके बाद महिला चोर मौके से फरार हो गईं। निगार ने उसी समय अपना पर्स देखा तो वह दंग रह गई। उसने अपने ससुर को जानकारी दी। उन्होंने महिला चोरों को तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। निगार ने पुलिस को तहरीर दी है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले कासगंज की पुष्पा का काटा था पर्स
कुछ दिन पहले कासगंज निवासी पुष्पा का पर्स काटकर जेवर चोरी कर लिए गए थे। पुष्पा उस दिन बरेली से लौट रही थी। रोडवेज बस स्टैंड पर ही कुछ महिला चोर उसके पीछे लग गईं और उसका पर्स काट लिया। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार भी किया था। जिसका शांति भंग में चालान कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थानी परिवेश में रहता है महिलाओं का गैंग
रोडवेज बस स्टैंड और शहर के तमाम स्थानों पर महिलाओं के चोरी करने के मामले में सबसे ज्यादा आशंका राजस्थानी परिवेश में रहने वाली महिलाओं पर जताई जा रही है। ये महिलाएं सलवार कुर्ते में रहती हैं। कहीं-कहीं भीख मांगने का काम भी कर लेती हैं। इनमें अधिकतर महिलाओं के शहर के एक धर्मस्थल में रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मामला मेरे संज्ञान में आया है। ऐसी महिलाओं को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही महिला चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed