{"_id":"68d2f37884b6d26b700f355d","slug":"women-dressed-in-yellow-took-out-a-kalash-yatra-before-the-katha-badaun-news-c-123-1-bdn1010-147602-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने कथा पूर्व निकाली कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने कथा पूर्व निकाली कलशयात्रा
Wed, 24 Sep 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा में शामिल पूर्व पीत वस्त्रधारी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
उघैती। क्षेत्र के गांव खितौरा में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में महिलाएं पीतवस्त्र धारण कर चल रही थीं। भक्तों ने कलशयात्रा पर अबीर-गुलाल उड़ाकर स्वागत किया।
आयोजन समिति के सदस्य यात्रा में सबसे आगे भागवत पुराण को सिर पर धारण किए चल रहे थे। कथा स्थल से प्रारंभ कलशयात्रा विभिन्न मोहल्लों से होती हुई सहसवान-बिसौली रोड, डाकखाना रोड, महलोली रोड, भारद्वाज मार्केट, प्राचीन देवी मंदिर सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर ही जाकर विसर्जित हुई। इस मौके पर कथा आयोजक धर्मदत्त पाल, महीपाल, प्रमोद, रनवीर पाल, टिंकू बघेल, अखिलेश कुमार, कुलदीप, राहुल, गुरमीत, ललतेश, तिलक सिंह, योगेंद्र पाल सहित सभी लोगों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है। आयोजक समिति के रनवीर सिंह ने बताया कथावाचक आचार्य राजनाथाचार्य के कथा कहेंगे और यह दो अक्तूबर तक चलेगी। संवाद