फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman's body found hanging after domestic dispute.

Budaun News: घरेलू विवाद के बाद महिला का शव फंदे से लटका मिला

Fri, 24 Jul 2026 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging after domestic dispute.
औरछी। थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा निवासी महिला अंगूरी देवी का शव बुधवार रात अपने घर में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों के मुताबिक, महिला ने घरेलू विवाद में आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने पति विजयपाल सिंह और दो बच्चों के साथ गांव के बाहर अलग मकान में रहती थी। वह परिवार से बंटवारा कर कुछ समय पहले ही अलग हो गई थी। घटना के समय घर पर कोई परिजन मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

महिला ने आत्महत्या से पहले घर में रखे सोने-चांदी के जेवरों के संबंध में अपने मायके वालों को जानकारी दे दी थी। पुलिस के पहुंचने के बाद परिजनों ने महिला की ओर से बताए स्थान से जेवर अपने कब्जे में ले लिए। महिला का मायका बिसौली क्षेत्र के गांव रायपुर में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed