फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman suffering from dengue dies three children also ill in Budaun

बदायूं: डेंगू से पीड़ित महिला की मौत, तीन बच्चे भी बीमार; कैथोला गांव में बुखार का प्रकोप

Mon, 12 Oct 2026 02:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 12 Oct 2026 02:00 PM IST
सार

बदायूं के वजीरगंज कस्बा निवासी प्रेमवती की रविवार रात डेंगू से मौत हो गई। परिजन के मुताबिक निजी पैथोलॉजी की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। प्रेमवती के तीन बच्चे भी डेंगू से पीड़ित हैं। परिजनों ने खराब सफाई व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है।
 

विज्ञापन
woman suffering from dengue dies three children also ill in Budaun
मृतका का फाइल फोटो, घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। वजीरगंज कस्बे के होली चौक मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय प्रेमवती की रविवार रात मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह डेंगू से पीड़ित था। उनका उपचार चल रहा है। उधर, जिले के कैथोला गांव में बुखार से 20 दिनों में पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


मृतक प्रेमवती के देवर गुड्डू ने बताया कि प्रेमवती को बुखार आने पर परिजनों ने पैथोलॉजी लैब पर जांच कराई, जहां डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन उन्हें बदायूं के निजी अस्पताल ले गए, जहां दो दिन उपचार चला। हालत में सुधार न होने पर बरेली ले जाया गया, जहां रविवार रात उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


प्रेमवती के पति अशोक कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा में कर्मचारी हैं। उनके चार बच्चों में एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उन्होंने बताया  कि उनके तीन बच्चे 12 वर्षीय अमित, 18 वर्षीय पूजा और 16 वर्षीय बबली भी डेंगू से पीड़ित हैं। सभी का बिसौली में उपचार चल रहा है। परिजनों और आसपास के लोगों ने सफाई व्यवस्था ठीक न होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कैथोला गांव में बुखार से एक और बच्ची की मौत
जिले के कैथोला गांव में बुखार से 20 दिनों में पांच बच्चों की मौतों ने ग्रामीणों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसमें छह वर्षीय प्रियांशी की रविवार को बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। गांव में कई अन्य बच्चे भी बुखार से पीड़ित हैं। उनका उझानी, उसहैत, बदायूं और बरेली के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

कैथोला गांव में बुखार से चार बच्चों की मौत हो चुकी है। रविवार को प्रियांशी की मौत से आंकड़ा बढ़ते ही परिवारों की चिंता और बढ़ गई है। बताया गया कि बच्ची को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। परिजन उसे पहले बदायूं में उपचार के लिए ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी रविवार सुबह मौत हो गई।

ग्रामीण अवधेश व जुगपाल के मुताबिक, गांव में कई अन्य बच्चे भी बुखार से पीड़ित हैं। बच्चों के परिजन उनका उझानी, उसहैत, बदायूं और बरेली में इलाज कर रहे है। लगातार पांच बच्चों की मौत से ग्रामीण बीमारी के कारणों को लेकर चिंतित हैं।  

बुखार से गांव में कई लोग बीमार
कैथोला गांव में मानपाल का बेटा लवली (8), हरीश चंद्र का बेटा सुभाष (14), गंगा सिंह का बेटा चंद्र शेखर (16), बेचेलाल का बेटा राहुल (17), देव सिंह (40), सुरेश (38), रामौतार (55), हंसमुखी (35), आंगनबाड़ी सहायिका रेशमवती (32) को कई दिन से बुखार आ रहा है। इन सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed