{"_id":"6a95d62bf7d4d960430992af","slug":"two-schoolgirls-on-a-bicycle-injured-after-being-hit-by-a-truck-condition-critical-badaun-news-c-123-1-sbly1035-171984-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार दो छात्राएं घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार दो छात्राएं घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
घायल छात्रा रिचा की हालत देख रोता छोटा भाई। स्रोत: वीडियो ग्रैव
उझानी। श्रीराम सर्वजन कल्याण उमा विद्यालय जा रहीं साइकिल सवार छात्रा रिया और रिचा को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छात्राएं तो विपरीत दिशा में जा गिरीं, लेकिन उनकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक ने बदायूं की ओर ट्रक दौड़ा दिया, इससे दो बाइक सवार भी बाल-बाल बच गए।
हादसा दिल्ली हाईवे पर गांव हजरतगंज के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। ट्रक की टक्कर से घायल रिचा (15) मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव तिगोड़ा निवासी प्रमोद और उनके साथ मौजूद रिया (16) उन्हीं के गांव के सुधीर की बेटी है। दोनों नगर के श्रीराम सर्वजन कल्याण उमा विद्यालय में पढ़ती हैं। दोनों अन्य तीन-चार छात्र और छात्राओं के साथ साइकिल लेकर हादसे से करीब 20 मिनट पहले घर से निकलीं। पीछे से ट्रक की टक्कर लगते ही एक ही साइकिल पर सवार रिया और रिचा सड़क किनारे जा गिरीं।
वहीं, चालक ने ट्रक मेडिकल कॉलेज के पास खुद ही रोक लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चिकित्साधिकारी मो. शारिक ने बताया कि छात्राओं के पैर, हाथ और चेहरे पर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चालक और ट्रक को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
-- --
बरेली-मथुरा हाईवे पर दो कार क्षतिग्रस्त
बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव गंगोरा मोड़ के पास रविवार शाम आमने-सामने की भिड़ंत में दो कार क्षतिग्रस्त हो गईं। एक कार में महिला के साथ उनके बच्चे भी थे। चश्मदीद दिलशाद ने बताया कि दोनों कार सवार के चोट नहीं आई। एक कार सवार ने खुद की गलती मानते हुए दूसरे के नुकसान की मौके पर ही भरपाई कर गंतव्य की राह पकड़ ली।