फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman kills 15-day-old daughter by throwing her into a pond

बेरहम मां: पति से झगड़े के बाद 15 दिन की बेटी को तालाब में फेंका, दो दिन बाद मिला शव

Tue, 20 Feb 2024 07:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 07:47 PM IST
सार

बदायूं जिले में एक महिला ने अपनी 15 दिन की बेटी की जान ले ली। पति से झगड़े के बाद उसने अबोध को तालाब में फेंक दिया। दो दिन बाद बच्ची का शव बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Woman kills 15-day-old daughter by throwing her into a pond
गांव में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुंडेली में एक महिला ने अपनी 15 दिन की बेटी को तालाब में फेंक दिया। मंगलवार दोपहर बाद जब बच्ची का शव तालाब में पड़ा मिला तो परिवार वालों को इसका पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है, लेकिन अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

 
अलापुर थाना इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि दो दिन पहले कुंडेली निवासी विनोद और उसकी पत्नी प्रियंका भारती के बीच झगड़ा हुआ था। उसी दिन प्रियंका ने अपनी 15 दिन की बेटी प्रिया को घर के नजदीक तालाब में फेंक दिया था और उसके बारे में परिवार वालों को नहीं बताया। विनोद व अन्य परिजन बच्ची को तलाश करते रहे। किसी ने भी कोई पुलिस को सूचना भी नहीं दी थी। 

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे गांव वालों ने बच्ची का शव तालाब में उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति विनोद का कहना है कि झगड़े के बाद पत्नी ने बच्ची को तालाब में फेंका था। पूछताछ में महिला ने भी यह कबूला। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है, लेकिन इसमें कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed