फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman gang-raped, report filed against four forest department inspectors

Budaun News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वन विभाग के चार दरोगाओं के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 10 Feb 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 10 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped, report filed against four forest department inspectors
बदायूं। सहसवान रेंज में तैनात चार वन दरोगाओं के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उझानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बीते 10 जनवरी की यह वारदात बताई जा रही है। पीड़िता का घर भी सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। स्थानीय पुलिस के स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया, इसके बाद अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांंच शुरू की है। रिपोर्ट दर्ज होते ही वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस काे दिए गए शिकायतीपत्र में बताया कि बीते दस जनवरी 2026 की दोपहर करीब 12:00 बजे वह दवा लेने के लिए सहसवान से बदायूं आने के लिए घर से निकली थी। पीड़िता का कहना है कि वह उझानी कोतवाली क्षेत्र के अकराबाद चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी, इसी दौरान एक कार आकर रुकी, इसमें सवार एक व्यक्ति ने बदायूं चलने की आवाज लगाई।
विज्ञापन

महिला अनजान बनकर कार में बैठ गई। कार में पहले से ही चार युवक सवार थे। आरोप है कि भैंसोर के पुल को पार करने के बाद आरोपियों ने कार को कच्चे रास्ते पर झाड़ियों की ओर मोड़ दिया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे तमंचे और चाकू के बल पर डरा-धमकाकर चुप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। कार में सवार चारों युवको में सूरज मोहन, पुष्पेंद्र, देवेंद्र और श्यामवीर बताए गए। महिला ने बताया कि चारों ही सहसवान रेंज में वह वन विभाग में दरोगा के पद पर तैनात हैं। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे तमंचे की बट से बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसी बीच वहां से गुजर रहे दो व्यक्तियों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
------------------------------------

एसएसपी से भी लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद जब वह उझानी कोतवाली पहुंची, तो पुलिस ने टाल-मटोल करते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने जिला अस्पताल में अपना इलाज कराया और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन, रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। परेशान होकर महिला ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को उझानी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच विवेचना शुरू की है।

-------------------------------

वर्जन-

कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। आदेश में किसी का कोई पद नहीं खोला गया था। नाम लिखे थे। यह पता नहीं कि आरोपी किस पद पर कहां तैनात हैं। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. देवेंद्र कुमार, सीओ उझानी
--------------------------------


वर्जन-
-यह चारों वन दरोगा सहसवान रेंज में तैनात हैं। इनपर रिपोर्ट दर्ज होने की बात पता चली है। कोर्ट ने क्या आदेश किस तथ्य पर दिया है। इसके बारे में जानकारी नहीं है।- -जगन्नाथ कश्यप, एसडीओ वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed