{"_id":"675b28ea257d004d1a0b440a","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-badaun-news-c-123-1-bdn1007-130886-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव चौड़ेरा में बुधवार की दोपहर संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। घरवाले शव छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर मायके वाले देर शाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव चौडे़रा निवासी सुरेश के बेटे की शादी अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उपरैला निवासी अशोक की 23 वर्षीय बेटी सुमन से दो साल पहले हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है ससुराल वाले दहेज में बाइक, चेन आदि की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर पति समेत अन्य ससुराल वालों ने सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव चारपाई पर डालकर घर से भाग गए।
सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।