फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies due to wrong injection family members create ruckus in Budaun

Budaun News: पेट दर्द होने पर महिला को झोलाछाप के पास लाए परिजन, इंजेक्शन लगाते ही निकल गई जान

Fri, 27 Oct 2023 10:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 27 Oct 2023 10:17 AM IST
सार

बदायूं के कछला क्षेत्र में झोलाछाप के यहां उपचार कराना एक महिला की जान पर भारी पड़ गया। इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Woman dies due to wrong injection family members create ruckus in Budaun
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कछला क्षेत्र के पिपरौल गांव में झोलाछाप द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद 35 वर्षीय महिला रजनी की मौत हो गई। पेट में दर्द की शिकायत पर परिजन महिला को झोलाछाप के क्लीनिक पर ले गए थे। रजनी की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर, पीएचसी कछला की टीम ने क्लीनिक सील कर दिया है।

विज्ञापन


गांव पिपरौल निवासी अमित सैनी की पत्नी रजनी को बुधवार देर शाम पेट में दर्द होने लगा था। इस पर परिजन रजनी को गांव में ही झोलाछाप विपिन कुमार के क्लीनिक पर ले गए। आरोप है कि विपिन ने रजनी को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही रजनी बेहोश हो गई। इस पर परिवार के लोग रजनी को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रजनी की मौत होने पर परिवार के लोग शव लेकर विपिन के क्लीनिक पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: बरेली में डरा रहा डेंगू... अब तक 27 संदिग्धों की मौत, एक दिन में 30 नए मरीज मिले, आंकड़ा 650 के पार
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का गुस्सा देखकर विपिन क्लीनिक से भाग गया। सूचना मिलने पर रजनी के मायके वाले भी आ गए। उन्होंने भी रजनी की मौत के लिए विपिन को जिम्मेदार ठहराया। बृहस्पतिवार तड़के कछला चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से जानकारी ली। बाद में पति अमित की ओर से विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी विपिन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

इलाके में कई झोलाछाप चला रहे क्लीनिक
कछला समेत आसपास इलाके में 20 से ज्यादा झोलाछाप क्लीनिक चला रहे हैं। कुछेक क्लीनिकों पर प्रशिक्षित डॉक्टरों के नाम के बोर्ड लगे हैं, लेकिन वे क्लीनिकों पर कभी नजर नहीं आते हैं। क्लीनिकों का संचालन अयोग्य लोग ही कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी हकीकत से वाकिफ हैं, लेकिन ऐसे क्लीनिकों पर कभी शिकंजा कसने की जरूरत महसूस नहीं की जाती। प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं और नवजात की मौत के भी कई मामले भी सामने आ चुके हैं।
 

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछला के चिकित्साधिकारी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि पिपरौल में झोलाछाप के उपचार से महिला रजनी की मौत का मामला संज्ञान में आने के बाद विभागीय अफसरों को अवगत करा दिया है। मैं खुद जांच के लिए मौके पर पहुंचा, लेकिन क्लीनिक बंद मिला। उसे सील कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed