फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dengue outbreak is Bareilly 27 suspected patients died so far

UP: बरेली में डरा रहा डेंगू... अब तक 27 संदिग्धों की मौत, एक दिन में 30 नए मरीज मिले, आंकड़ा 650 के पार

Fri, 27 Oct 2023 10:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 10:02 AM IST
सार

बरेली जिले में बृहस्पतिवार को बुखार के 307 मरीजों की एलाइजा जांच में 30 लोग डेंगू की चपेट में मिले। जिले में अब तक डेंगू के 658 मरीज मिल चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग अभी तक 100 मरीजों के घर तक नहीं पहुंच सका है। 

विज्ञापन
Dengue outbreak is Bareilly 27 suspected patients died so far
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में डेंगू बेकाबू हो रहा है। आंकड़े डराने लगे हैं। अब तक 27 डेंगू संदिग्धों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को शीशगढ़ क्षेत्र में एक और युवक की मौत हो गई। इधर, बुखार के मरीजों की जांच में 30 नए डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। रोकथाम और निरोधात्मक गतिविधियों का दावा करने वाला स्वास्थ्य विभाग अभी तक 100 मरीजों के घर तक नहीं पहुंच सका है। ऐसे में उनके परिजनों व पड़ोसियों के भी डेंगू की चपेट में आने की आशंका है। शहर के 17 वार्ड व देहात क्षेत्र के 212 गांव डेंगू की चपेट में हैं।

विज्ञापन


शीशगढ़ के सहोड़ा गांव निवासी प्रधान हरिकिशन के बेटे सतेंद्र कुमार (28) की बुधवार देर रात मौत हो गई। प्रधान के मुताबिक बेटे को कई दिनों से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया पर सुधार नहीं हुआ। यहां एनएस-1 कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी चौथी बार हुई गर्भवती: पति बोला- ये मेरा नहीं, फिर बीवी कर बैठी ऐसी जिद...अपने बच्चों पर भी न आया तरस
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था पर जान नहीं बची। शीशगढ़ में अब तक डेंगू संदिग्ध पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। क्षेत्र में बुखार की दहशत है। अब तक जो मरीज मेडिकल स्टोर से दवाएं लेकर काम चला रहे थे, वे भी अब इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

अब तक 658 पॉजिटिव, जांच के लिए भेजे 89 सैंपल
बृहस्पतिवार को बुखार के 307 मरीजों की एलाइजा जांच में 30 लोग डेंगू की चपेट में मिले। जिले में अब तक 658 लोग डेंगू की चपेट में मिल चुके हैं। वहीं, एनएस-1 कार्ड टेस्ट से पॉजिटिव मिले 89 सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल की लैब में भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि संक्रमित मिले 658 लोगों के सापेक्ष 568 घरों में मच्छररोधी गतिविधियां हो चुकी हैं।

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि अतिप्रभावित क्षेत्रों में टीमें निरोधात्मक कार्रवाई कर रही हैं। जो संदिग्ध मौतें हैं, ऑडिट में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला है। जन सहयोग से ही डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर अंकुश लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed