फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies after her condition deteriorates the day after delivery.

Budaun News: प्रसव के अगले दिन हालत बिगड़ने पर महिला की मौत

Thu, 25 Jun 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after her condition deteriorates the day after delivery.
उझानी। निजी नर्सिंग होम में प्रसव के बाद घर पहुंचने के अगले महिला की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग इलाज को उन्हें अस्पताल ले जाते, उससे पहले ही मौत हो गई। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव गडौरा का है।
विज्ञापन

गांव के सचिन मिश्रा की पत्नी शिवानी (24) को प्रसव के लिए दो दिन पहले कस्बे में लाकर निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। शाम को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। सुबह में परिवार के लोग जच्चा और बच्चा को घर ले गए। शाम को शिवानी की अचानक ही हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना के बाद शिवानी के मायके वजीरगंज के गांव गोठा से मायके पक्ष के लोग गडौरा पहुंच गए। उन्होंने शिवानी की मौत पर सवाल उठाते हुए फोन कर पुलिस को बुला लिया। दरोगा समेत पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्ष से शिवानी की मौत को लेकर जानकारी की। इधर, सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिवानी के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच सुलह हो गई। दोनों पक्ष ने पोस्टमॉर्टम कराने से भी इनकार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed