Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman beaten for refusing to drink alcohol; case registered against 4 people

Budaun News: शराब पीने से मना करने पर महिला को पीटा, 4 पर रिपोर्ट

Sun, 29 Nov 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten for refusing to drink alcohol; case registered against 4 people
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव कोठा में घर के गेट के सामने शराब पीने से मना करने पर एक महिला के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, 18 नवंबर की रात करीब नौ बजे उसके घर के गेट के सामने पड़ोसी हरिचंद पुत्र राजपाल और नत्थू का एक रिश्तेदार बैठकर शराब पी रहे थे। महिला ने जब उन्हें गेट के सामने ऐसा करने से मना किया तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान नत्थू और गुड्डू भी वहां पहुंच गए। चारों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे लाठी-डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन

हमले में महिला के सिर में खुली चोट आई, जबकि हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगीं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को बचाया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए थे। पुलिस ने महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना उघैती पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed