फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman beaten for failing to provide 10 lakh as dowry; case registered.

Budaun News: दहेज में 10 लाख न देने पर महिला से मारपीट, रिपोर्ट

Thu, 17 Sep 2026 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten for failing to provide 10 lakh as dowry; case registered.
बिल्सी। अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता की मां की तहरीर पर पति, सास और देवर समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिल्सी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी की शादी अप्रैल 2025 में बरेली के सुभाषनगर निवासी उत्कर्ष सक्सेना से की थी। शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए थे। आरोप है कि ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। वे व्यापार करने के लिए 10 लाख रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार 29 जुलाई को उत्कर्ष, उसकी मां और भाई ने रुपये लाने को लेकर उनकी बेटी से मारपीट की। वह बचने के लिए बाथरूम में बंद हो गई और 112 नंबर पर सूचना दी। आरोप है कि वहां भी उसके साथ मारपीट की गई और फोन छीनकर घर से निकाल दिया गया। उधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed