{"_id":"6983a386dfc1fc52360908e5","slug":"without-farmer-registration-you-will-not-receive-the-benefits-of-government-schemes-badaun-news-c-123-1-bdn1036-156465-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री करवाते किसान। स्रोत- कृषि विभाग
बदायूं। जिले के किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अब केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ पाने की अनिवार्य शर्त बन गया है। जिले में कुल 5,36,736 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी है। शासन द्वारा किसानों का समग्र डिजिटल डाटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री अभियान लगातार चलाया जा रहा है, बावजूद इसके जिले में बड़ी संख्या में किसान अब भी पंजीकरण से वंचित हैं।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।
फार्मर रजिस्ट्री क्या है
फार्मर रजिस्ट्री किसानों की एक डिजिटल पहचान प्रणाली है, जिसके अंतर्गत किसान का नाम, आधार विवरण, भूमि अभिलेख, फसल संबंधी जानकारी और अन्य आवश्यक तथ्य ऑनलाइन दर्ज किए जाते हैं। रजिस्ट्री पूर्ण होने पर प्रत्येक किसान को एक यूनिक कोड प्रदान किया जाता है। इस कोड के माध्यम से विभागीय वेबसाइट पर किसान की पूरी जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध हो जाती है। इस व्यवस्था से योजनाओं में पारदर्शिता आती है और लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचता है।
विज्ञापन
गांव-गांव चल रहा विशेष अभियान
उपकृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शिविर आयोजित कर मौके पर ही किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। विभागीय अधिकारी किसानों को पंजीकरण के महत्व और इसके लाभों की जानकारी दे रहे हैं।
आंकड़ों में फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति
कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 5,36,736 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी है। अब तक केवल 3,10,618 किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है। इनमें 70,769 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं। 39,849 किसान अन्य श्रेणी में पंजीकृत हैं। वहीं अब भी 2,26,118 किसान फार्मर रजिस्ट्री से बाहर हैं, जो चिंता का विषय बना हुआ है।
लाभ से वंचित होने का खतरा
कृषि विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई गई, तो किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के साथ-साथ खाद, बीज, कीटनाशक, फसल बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित होना पड़ सकता है। शासन के निर्देश पर यह अभियान पिछले कई महीनों से चल रहा है और इसे जल्द पूरा करने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे शीघ्र नजदीकी कृषि कार्यालय, जनसेवा केंद्र या गांव में लगाए जा रहे शिविरों में पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराएं, ताकि भविष्य में किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।