फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   wine blackmarketing

अवैध रूप से बिक रही थी शराब, 900 पौव्वे पकड़े, एक गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
wine blackmarketing
दातागंज। आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त छापामारी करते हुए बुधवार को देशी शराब की दुकान के पास ही अवैध रूप से बिक रही शराब के 900 पौव्वे बरामद किए हैं। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। दावा है कि लंबे समय से यहां अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है। देशी शराब के ठेके की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

दातागंज के गांव सेनपुर में नेत्रपाल देशी शराब का ठेका चलाता है। शराब की दुकान गांव के ही मलखान के घर के बाहर है। मलखान के घर से काफी समय से देशी शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी। बुधवार को आबकारी निरीक्षक नीरज सिंह ने पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा। यहां मलखान के घर में शराब बिकती हुई पकड़ी गई। पुलिस ने मौके से देशी शराब के 900 पौव्वे बरामद किए हैं। बरामद शराब को कब्जे में लेने के साथ मलखान को भी गिरफ्तार किया गया है। गांव में चर्चा है कि देशी शराब की अवैध रूप से बिक्री ठेके की आड़ में हो रही थी। हालांकि अधिकारियों का अभी इस बारे में कोई जवाब नहीं है। आबकारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed