फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Will BJP repeat the victory or save the lost prestige in SP stronghold?

Budaun News: भाजपा जीत दोहराएगी या सपा गढ़ में खोई प्रतिष्ठा बचाएगी

Tue, 04 Jun 2024 05:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 04 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Will BJP repeat the victory or save the lost prestige in SP stronghold?
बसपा प्रत्याशी मु​स्लिम खां।
बदायूं। बाहरी उम्मीदवार के जीतने का 40 साल से चला आ रहा मिथक टूटेगा या बरकरार रहेगा। मंगलवार को मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यह भी पता लग जाएगा कि संसदीय सीट पर भाजपा जीत को दोहराएगी या फिर सपा अपनी प्रतिष्ठा को बचाएगी। मतदान के रुझान सपा और भाजपा में सीधी टक्कर के सामने आए हैं। पांच निर्दलीय और राजनीतिक दलों के छह उम्मीदवार मैदान में थे। बसपा को मुख्य मुकाबले से बाहर माना जा रहा है।
विज्ञापन


बदायूं सीट में 40 साल से कोई स्थानीय उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका है। वर्ष 2024 में भाजपा ने सैफई बनाम बदायूं के बहाने स्थानीय और बाहरी की बहस छेड़ी थी। इस मुद्दे को जनता ने कितना सराहा है यह आज परिणाम आने के बाद पता लग जाएगा।
विज्ञापन

साल 1984 से 2019 तक 35 साल में 10 बार चुनाव हुए। इन चुनावों में स्थानीय उम्मीदवारों को हराकर शरद यादव, स्वामी चिन्मयानंद, संघमित्रा मौर्य एक-एक बार सांसद रहे। धर्मेंद्र यादव दो बार और सलीम इकबाल शेरवानी पांच बार निर्वाचित हुए। अब आइए बात करते हैं 2024 के लोकसभा चुनाव की। स्थानीय उम्मीदवारों में भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य और बसपा के मुस्लिम खां हैं। बाहरी उम्मीदवार में सपा के आदित्य यादव हैं, जो सैफई के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब कौन रहा सांसद
1952
कांग्रेस: बदन सिंह
1957
कांग्रेस: रघुवीर सहाय
1962
जनसंघ: ओमकार सिंह
1967
बीजेएस: ओमकार सिंह
1972
कांग्रेस: करन सिंह यादव
1977
बीएलडी: ओमकार सिंह
1980
कांग्रेस: मोहम्मद असरार अहमद
1984
कांग्रेस: सलीम इकबाल शेरवानी
1989
जनता दल- शरद यादव
1991
भाजपा: स्वामी चिन्मयानंद
1996
सपा : सलीम इकबाल शेरवानी
1998
सपा : सलीम इकबाल शेरवानी
1999
सपा : सलीम इकबाल शेरवानी
2004
सपा : सलीम इकबाल शेरवानी
2009
सपा : धर्मेंद्र यादव
2014
सपा : धर्मेंद्र यादव
2019
संघ मित्रा मौर्य

बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां।

बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां।

बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां।

बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed