फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Widening of Bareilly-Mathura Highway remains incomplete; Shiva devotees to traverse a bumpy road.

Budaun News: बरेली-मथुरा हाईवे का चौड़ीकरण अधूरा, ऊबड़-खाबड़ मार्ग से गुजरेंगे शिवभक्त

Wed, 08 Jul 2026 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Widening of Bareilly-Mathura Highway remains incomplete; Shiva devotees to traverse a bumpy road.
एनएचएआई की ओर से गांव विजय नगला व ढकिया के बीच चल रहा काम।संवाद - फोटो : सांकेतिक
बदायूं। सावन माह शुरू होने में 22 दिन शेष बचे हैं, वहीं बरेली-मथुरा हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य अधूरा है। इस मार्ग पर कछला से लेकर बरेली तक एक दर्जन ऐसे प्वाइंट हैं, जहां सिंगल लेन पर ही दोनों तरफ से ट्रैफिक दौड़ रहा है। निर्माण की सामग्री भी सड़क पर पड़ी है। ऐसे में शिवभक्तों को ऊबड़-खाबड़ सड़क से गुजरना पड़ेगा। सड़क और पुलों के निर्माण से दिक्कतें बढ़ेंगी। इस बार पुलिस-प्रशासन ने 15 लाख शिवभक्तों के आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बदायूं से कछला तक जजपुरा, जिरौली, गंगोरा, हरहरपुर, बुटला, रियोनइया, दहेमू, बितरोई और कछला बाइपास मोड़ समेत कई स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है। कई जगहों पर एक लेन पर दोनों तरफ का ट्रैफिक संचालित हो रहा है, जिससे दिनभर जाम लग रहा है। निर्माण सामग्री, गिट्टी और अधूरी सड़कें शिवभक्तों के लिए परेशानी बढ़ा सकती हैं। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी पैदल और नंगे पैर चलने वाले शिवभक्तों को उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि कांवड़ के संबंध में सभी विभागाें के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क को सही कराएं, ताकि शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो। विद्युत निगम को भी निर्देशित किया गया है कि वह ट्रांसफॉर्मरों की बैरिकेडिंग करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के सामने अधूरी सड़क बढ़ाएगी परेशानी
उझानी। बदायूं से कछला जाने वाले प्रमुख मार्ग पर मंडी समिति के सामने सड़क निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। सड़क की खोदाई और निर्माण कार्य के चलते यहां वाहनों की रफ्तार धीमी रहती है, कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। कांवड़ यात्रा शुरू होने तक यह निर्माण पूरा होने की संभावना कम मानी जा रही है। ऐसे में कांवड़ियों और आम यात्रियों दोनों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

बिनावर में कई जगह एक लेन पर चल रहा ट्रैफिक
बिनावर। विजय नगला से ढकिया के बीच दो पुलों का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा बरखेड़ा के पास भी पुलिया निर्माण चल रहा है। निर्माण के कारण दोनों दिशाओं का यातायात एक ही लेन से निकाला जा रहा है, जिससे दिनभर जाम लगा रहता है। यही स्थिति आगे भी रही तो कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने और शिवभक्तों के आने-जाने से दिक्कतें और बढ़ेंगी। संवाद

कछला में 400 नई रंगीन लाइटों से जगमग होगा मार्ग
बदायूं। नगर पंचायत ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। कछला चौराहे से गंगा घाट और पुल तक 400 नई रंगीन एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। पुरानी लाइटों की मरम्मत भी पूरी कर ली गई है। सोमवार से नई लाइटें लगाने का काम शुरू होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश लोनिया चौहान ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल और अन्य सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे कर दिए जाएंगे। संवाद

अधूरे पुलों के पास तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट और पीआरवी
जिले में एनएचएआई की ओर से सड़क व पुल निर्माण का काम चल रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से निर्माणाधीन पुल के पास में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। साथ ही वहां एक-एक पीआरवी भी तैनात की जाएगी, ताकि वहां पर जाम की स्थिति न बने और लोग आसानी से आ जा सकें।


बरेली-मथुरा हाईवे पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के संबंध में एनएचएआई ने कार्ययोजना दी है, उस कार्ययोजना की समीक्षा की जाएगी, ताकि कहीं कोई कमी हो तो उसे समय रहते ठीक कराया जा सके। 13 जुलाई को कांवड़ यात्रा के संबंध में समीक्षा के लिए कमिश्नर भी आ सकते हैं। - अवनीश राय, डीएम बदायूं


कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सड़क पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जरूरत के अनुसार कुछ जगहों पर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा रही है। ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। -उत्कर्ष शुक्ला, पीडी, एनएचएआई

एनएचएआई की ओर से गांव विजय नगला व ढकिया के बीच चल रहा काम।संवाद

एनएचएआई की ओर से गांव विजय नगला व ढकिया के बीच चल रहा काम।संवाद- फोटो : सांकेतिक

एनएचएआई की ओर से गांव विजय नगला व ढकिया के बीच चल रहा काम।संवाद

एनएचएआई की ओर से गांव विजय नगला व ढकिया के बीच चल रहा काम।संवाद- फोटो : सांकेतिक

एनएचएआई की ओर से गांव विजय नगला व ढकिया के बीच चल रहा काम।संवाद

एनएचएआई की ओर से गांव विजय नगला व ढकिया के बीच चल रहा काम।संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed