फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When the woman remembered her children she returned home

Budaun News: बच्चों की आई याद तो घर लौटी महिला

Wed, 16 Jul 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
When the woman remembered her children she returned home
बदायूं। नशेड़ी पति से तंग आकर दूसरी शादी करने वाली महिला को बच्चों की याद आई तो उसने फिर पहले पति के साथ ही रहने की इच्छा जताई। पुलिस टीम को पहले पति की तलाश में अमरोहा भेजा गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार की रहने वाली एक महिला ने नशेड़ी पति से तंग आकर मूसाझाग क्षेत्र के गांव मचलई निवासी एक व्यक्ति से दस जुलाई को शादी कर ली। इसके चार दिन बाद ही उसे सोमवार शाम अपने तीन बच्चों की याद आई। इसपर उसने दूसरे पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

उसकी महिला मित्र ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को थाने लाई। यहां उसने बताया कि उसने मचलई के युवक से पंजाब के मनसा देवी मंदिर में शादी की थी। इसके बाद वह यहां मचलई गांव आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि उसका पहला पति अमरोहा में है। इस दौरान नशेड़ी पति के साथ रह रहे तीनों बच्चों की चिंता सताने लगी। इसके चलते वह अब दूसरे पति के साथ नहीं रहना चाहती। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि महिला को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया है। उसके पति की तलाश कराने के लिए पुलिस टीम को अमरोहा भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed