Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No salary for five months; even Diwali passed by just like that.

Budaun News: पांच माह से नहीं मिला वेतन, दिवाली भी ऐसे ही गुजर गई

Tue, 17 Nov 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
No salary for five months; even Diwali passed by just like that.
बदायूं के विकास भवन में सीडीओ को ज्ञापन देने के लिए ईसीसी एजुकेटर पहुंचे।स्रोत एजुकेटर
बदायूं। जिले में समग्र शिक्षा के तहत तैनात करीब 300 ईसीसी एजुकेटर को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। दीपावली का त्योहार भी बिना वेतन के गुजरने से परेशान एजुकेटर सोमवार को सीडीओ कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने सीडीओ गामिनी सिंगला को अपनी समस्या बताकर बकाया वेतन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

जिले में करीब 300 ईसीसी एजुकेटर की भर्ती समग्र शिक्षा के तहत की गई है। ये एजुकेटर रेपिड फाॅर सॉल्यूशन कंपनी के माध्यम से काम कर रहे हैं। दीक्षा, सोनम, सपना, पूजा, अबिंतका, काजल आदि का आरोप है कि उनका मानदेय अक्सर समय पर नहीं मिलता। इस बार पांच महीने से भुगतान नहीं हुआ है। इससे उन्हें घरेलू खर्च चलाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना था कि दीपावली जैसे त्योहार पर भी वेतन न मिलने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एजुकेटर का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ गामिनी सिंगला ने तत्काल बीएसए नवीन कुमार को बुलाया। उन्होंने जल्द वेतन जारी कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने एजुकेटरों को आश्वस्त किया कि उनका वेतन समय पर दिलाने का प्रयास किया जाएगा। किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे दोबारा उनसे मिल सकते हैं। इस मौके पर सत्येंद्र प्रताप सिंह, क्रांति देवी, मानसी, शालिनी, शिवानी, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसीजी एजुकेटरों ने मिलकर अपनी समस्या बताई थी। इस संबंध में बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि संस्था से बात कर जल्द ही मानदेय का भुगतान कराएं। - गामिनी सिंगला, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed