{"_id":"6afb5fd157c112d62a010ec4","slug":"cold-store-watchman-killed-after-being-hit-by-a-vehicle-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177767-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वाहन की टक्कर से कोल्ड स्टोर के चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वाहन की टक्कर से कोल्ड स्टोर के चौकीदार की मौत
विज्ञापन
बदायूं के फैजगंज बेहटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से मृतक दुर्वेश का फाइल फोटो
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में बदायूं-चंदौसी मार्ग पर मुड़िया धुरेकी स्थित कोल्ड स्टोर के चौकीदार दुर्वेश (19) की सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह कोल्ड स्टोर के सामने स्थित होटल पर खाना खाकर ड्यूटी पर लौट रहे थे।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सैजनी निवासी बृजेश यादव ने बताया कि उनका भाई दुर्वेश मुड़िया धुरेकी स्थित पुनीत कोल्ड स्टोर पर चौकीदारी किया करता था। वह कोल्ड स्टोर में ही रहता था। सोमवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे वह कोल्ड स्टोर के सामने स्थित होटल पर खाना खाने गया था। वहां से लौटते समय बदायूं-चंदौसी मार्ग पर कोल्ड स्टोर के सामने ही किसी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद दुर्वेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पंचनामा की कार्रवाई की। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।
सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अज्ञात वाहन की भी तलाश कराई जा रही है।