{"_id":"6afb5f36c8264ccbf20b607c","slug":"adnan-reaches-his-ancestral-village-after-defeating-a-pakistani-boxer-badaun-news-c-123-1-bdn1037-177772-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पाकिस्तान के मुक्केबाज को हराने के बाद पैतृक गांव पहुंचे अदनान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पाकिस्तान के मुक्केबाज को हराने के बाद पैतृक गांव पहुंचे अदनान
विज्ञापन
बदायूं के रमजानपुर में अदनान का पैतृक गांव में पहुंचने पर स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : udhampur news
कादरचौक। दुबई में पाकिस्तान के मुक्केबाज को हराकर तिरंगे की शान बढ़ाने वाले अदनान अहमद सोमवार दोपहर अपने पैतृक गांव रमजानपुर पहुंचे। उनके पहुंचते ही चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों और समर्थकों ने फूल-मालाओं, बैंडबाजे और आतिशबाजी के बीच भव्य स्वागत किया।
दुबई में 6 नवंबर को आयोजित हुए मुक्केबाजी मुकाबले में पाकिस्तान के मुक्केबाज अबू बकर शेख को पराजित कर अदनान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उनकी जीत की खबर से गांव और क्षेत्र के लोग पहले से ही उत्साहित थे। सोमवार दोपहर अदनान के गांव में पहुंचते ही समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। हर कोई अदनान के साथ तस्वीर खिंचवाने और उन्हें बधाई देने के लिए उत्सुक रहा।
अदनान ने लोगों से मिले प्यार, सम्मान और स्नेह के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस अपनापन और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया है, वह उनके लिए बेहद खास है। लोगों का यही प्यार और समर्थन उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। अदनान ने कहा कि खेल के मैदान में देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। उनका लक्ष्य हमेशा भारत का तिरंगा ऊंचा रखना है। इस अवसर पर मुशीरुद्दीन सत्तार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
दरगाह और शिव मंदिर में माथा टेककर लिया आशीर्वाद
स्वागत समारोह के बाद अदनान हजरत गंज शरीफ की दरगाह पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेककर दुआ मांगी। इसके बाद वह शिव मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।