फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When the wife refused to dance at the Tilak ceremony of her brother-in-law, the angry husband committed suicide by hanging himself.

Budaun News: साले के तिलक में पत्नी ने डांस नहीं किया तो नाराज पति ने फंदे पर लटककर दे दी जान

Tue, 10 Feb 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 10 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
When the wife refused to dance at the Tilak ceremony of her brother-in-law, the angry husband committed suicide by hanging himself.
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद
बदायूं। साले के तिलक समारोह में शामिल होने ससुराल आए युवक ने खूब शराब पी। रविवार रात में करीब दो बजे वह डीजे पर डांस करने लगा। इस दौरान पत्नी ने मना किया तो वह नहीं माना। पत्नी से साथ में डांस करने को कहा, इसपर उसने मना दिया। इसी बात पर नाराज पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो वह घर से भाग गया। सोमवार की सुबह गांव के बाहर खेतिहर इलाके में उसका शव खंभे पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन



उघैती थाना क्षेत्र के गांव बरवारे के रहने वाले अनिल (25) पुत्र वीरम सिंह की ससुराल फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोला में थी। उसके साले सोनू की रविवार को लग्न आई थी। वह पत्नी व बच्चों को दो दिन पहले ससुराल छोड़ आया था। समारोह में शामिल होने के लिए वह भी रविवार की सुबह पहुंच गया।
विज्ञापन


चचिया ससुर सत्यपाल ने बताया कि दामाद अनिल ने दिन में शराब पीना शुरू कर दी। शाम को छह बजे डीजे शुरू करा दिया। इसी दौरान अनिल रिश्तेदारों के साथ डांस करने लगे। लग्न आई और कार्यक्रम समापन के बाद फिर से वह डीजे पर पहुंच गए। पत्नी प्रियंका उर्फ नन्ही ने कई बार पति से खाना खाने को कहा, लेकिन वह डीजे से नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो बजे पत्नी ने फिर उनके पास जाकर खाना खाने को कहा तो वह नन्ही से डांस करने को कहने लगे। इसपर उसने मना कर दिया। इसी बात पर अनिल ने नन्ही के साथ मारपीट कर दी। उसके हाथ व शरीर में चोट भी लग गई। परिवार के लोगों ने इसका इसका विरोध किया तो वह नशे में घर से भाग गए। परिवार के लोग रिश्तेदारों को खाना खिलाने में लग गए। जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिए तो परिवार के साथ रिश्तेदार भी उनकी तलाश में जुट गए। लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। देखते-देखते सोमवार सुबह के पांच बज गए।

सुबह होने पर गांव के बाहर जंगल की ओर कुछ ग्रामीण जा रहे थे, उन्होंने खंभे पर फंदे से लटका युवक का शव देखा। मौके पर पहुंचे ससुराल के लोगों के होश उड़ गए। तब पता लगा कि अनिल ने नाराज होकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

-----
तीन भाइयों में सबसे छोटा था अनिल
अनिल तीन भाई थे। बड़े भाई सुधीर, उनसे छोटे सुनील व सबसे छोटे अनिल थे। उनकी मौत से परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा का रो-रोकर बुरा हाल है।
----

कोट,
सूचना मिलने के बाद शव को जिला मुख्यालय भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद परिवार के लोग जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। सुनील कुमार सिंह, सीओ बिसौली

घटना के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद

घटना के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed