फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When the family members refused to cast, the girl hanged herself to death.

परिवार वालों ने जात करने से मना किया तो किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दी

Sat, 24 Jul 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
When the family members refused to cast, the girl hanged herself to death.
बिसौली (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली में परिवारवालों ने देवी की जात करने से मना किया तो किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसके परिवार वालों और पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसके शव को फंदे से उतारा। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सिद्धपुर कैथोली निवासी तेजपाल शुक्रवार दोपहर दुंदपुर फकावली में देवी की जात करने का विचार बना रहे थे। उस समय उनका परिवार खेत पर मौजूद था। तेजपाल के मुताबिक उस समय उनकी बेटी संगीता (14) भी खेत पर आई हुई थी। परिवार में जिक्र चल रहा था कि कौन-कौन देवी की जात करने जाएगा। इस दौरान संगीता ने भी कहा कि वह जात करने जाना चाहती है। परिवारवालों ने उससे मना कर दिया। उससे कह दिया कि वह घर पर रहेगी। ये बात संगीता को बुरी लगी।
विज्ञापन

खेत से दौड़कर वह घर आई और उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। उसने अपने दुपट्टे से फंदे पर लटककर जान दे दी। इधर, शाम परिवार वाले खेत से लौटे तो उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखा। उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो किशोरी का शव लटका हुआ था। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। जिससे पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और उसका शव फंदे से उतारा। देर रात उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धपुर कैथोली में एक किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दी है। परिवार वाले कह रहे हैं कि उन्होंने उसे देवी की जात करने को साथ ले जाने से मना कर दिया था। इससे वह नाराज हो गई और खेत से भागकर घर आ गई। फिर कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। हम इस मामले में हर तरह से जांच करा रहे हैं। जांच के बाद जो सच्चाई सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
- विनय कुमार सिंह चौहान, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed