{"_id":"6658d747b06905b1bd033eb4","slug":"when-the-constable-did-not-stop-the-vehicle-the-young-man-sat-on-the-road-with-his-daughter-causing-a-traffic-jam-badaun-news-c-123-1-sbly1004-119653-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिपाही ने वाहन नहीं रुकवाया तो बेटी को लेकर सड़क पर बैठा युवक, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिपाही ने वाहन नहीं रुकवाया तो बेटी को लेकर सड़क पर बैठा युवक, लगा जाम
विज्ञापन
खेडे़ नवादा में जाम लगाकर सड़क पर बेटी के साथ बैठे पिता को हटाती पुलिस। संवाद
सिलहरी। खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के नजदीक बृहस्पतिवार शाम यातायात पुलिस कर्मी ने वाहन नहीं रुकवाया तो एक युवक अपनी बेटी को गोद में लेकर सड़क पर बैठ गया, जिससे चौकी के नजदीक जाम लग गया।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर निवासी एक युवक बृहस्पतिवार शाम अपनी छोटी बेटी को लेकर खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचा था। वह शाम के समय दिल्ली से आया था और उसे सैदपुर जाना था। काफी देर तक उसने सवारी वाहन का इंतजार किया, लेकिन जब कोई सवारी नहीं मिली तो उसने परेशान होकर वहां मौजूद एक यातायात पुलिस कर्मी से कहा कि वह कोई वाहन रुकवाकर उसमें बैठा दे, जिससे वह अपने घर पहुंच सके, लेकिन सिपाही ने उसकी बात नहीं सुनी और न ही कोई मदद की। इससे युवक गुस्से में अपनी बेटी को लेकर सड़क पर बैठ गया।
इससे चौराहे पर जाम लग गया। वाहनों की कतारें लग गईं। यह देखकर खेड़ा नवादा चौकी पुलिस आ गई। जैसे-तैसे उसे समझा बुझाकर सड़क से हटाया और बाद में उसे वाहन रुकवाकर सैदपुर के लिए भेजा। तब कहीं जाम खुल सका।