फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   groom refused to marry after bride health deteriorated while wedding in budaun

Budaun: जयमाल के दौरान दुल्हन की बिगड़ी तबीयत, दूल्हे ने किया शादी से इनकार, वापस ले गया बरात

Sat, 20 Jul 2024 02:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 02:39 PM IST
सार

बदायूं के जरीफनगर इलाके में जयमाल कार्यक्रम के दौरान दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह देख दूल्हा हैरान रह गया। उसने शादी से इनकार कर दिया और बरात लेकर वापस चला गया। 

विज्ञापन
groom refused to marry after bride health deteriorated while wedding in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर इलाके के भोयस की मढ़ैया गांव में जयमाल कार्यक्रम के दौरान दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। इस पर दूल्हे ने शादी से ही इन्कार कर दिया। परिवार वाले दुल्हन को दवा दिलवाकर जब लौटे तब तक दूल्हा बरात लेकर वापस जा चुका था। दुल्हन के परिवारवाले उन्हें मनाने अनूपशहर तक गए, लेकिन दूल्हा नहीं माना। थक-हारकर दुल्हन के पिता ने दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


दुल्हन के पिता के मुताबिक उन्होंने बेटी की शादी बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव लक्षमपुर निवासी मोहित के साथ तय की थी। उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज में घरेलू जरूरत का सारा सामान और 5100 रुपये दिए थे। 13 जुलाई की रात बरात आई थी। उन्होंने और उनके रिश्तेदारों ने बरात का खूब स्वागत सत्कार किया। सभी बरातियों को भोजन कराया। दूसरी ओर शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। 
विज्ञापन


द्वारचार के बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ, तभी दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। यह देखकर वह बेटी को लेकर डॉक्टर के पास चले गए। उन्होंने अपनी बेटी को दवा दिलाई। तबीयत में कुछ सुधार होने पर वह घर लौटे, लेकिन तब तक दूल्हा और बराती वहां से जा चुके थे। अगले दिन महाराम अपने रिश्तेदारों को लेकर दूल्हे के घर पहुंचे। उन्होंने दूल्हे को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। ज्यादा कहने पर गालीगलौज कर उन्हें अपने घर से भगा दिया। इसके बाद उन्होंने दूल्हा पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed