{"_id":"60b8d8dc8ebc3e29b573797a","slug":"when-seen-with-sister-the-lover-was-murdered-in-his-own-house-and-hanged-badaun-news-bly44855002","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: बहन के साथ देखा तो प्रेमी को उसी के घर में हत्या कर फंदे से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: बहन के साथ देखा तो प्रेमी को उसी के घर में हत्या कर फंदे से लटकाया
Fri, 04 Jun 2021 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:18 AM IST
सार
घटना रात करीब 12 बजे हुई। गांव निवासी परवीन बेगम ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के अन्य लोगों के साथ आंवला (बरेली) के रेवती बहोड़ा खेड़ा में एक समारोह में परिवार के अन्य लोगों के साथ गई हुई थीं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव के गांव बाबट में बुधवार आधी रात बड़ी वारदात हो गई। गांव की युवती रात में प्रेमी के घर आई तो पीछे से आए उसके भाई व अन्य लोगों ने युवक (ड्राइवर) की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। फिर शव को उसी के घर में कुंडे से लटका दिया। इसके बाद युवक के भाई को कॉल करके हत्या की सूचना दी।
विज्ञापन
इधर, रात में सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद युवती और उसके समेत कई को हिरासत में ले लिया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने युवती को छोड़ दिया। मामले की जानकारी पर एसएसपी समेत अन्य अफसरों ने भी मौका मुआयना किया। युवक की मां ने तीन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मामला दो समुदाय का होने की वजह से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
घटना रात करीब 12 बजे हुई। गांव निवासी परवीन बेगम ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के अन्य लोगों के साथ आंवला (बरेली) के रेवती बहोड़ा खेड़ा में एक समारोह में परिवार के अन्य लोगों के साथ गई हुई थीं। उनकी दिव्यांग मां मुन्नी बेगम व बेटा 24 साल का बेटा साजिम घर पर थे। देर रात गांव निवासी लेखराज, उसका भाई झब्बू व बेटा सौरभ उनके घर आए और साजिम से दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
बताया कि इन लोगों ने बेरहमी से साजिम को पीटा और फिर रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। फिर शव को बीम के कुंडे से लटकाकर भाग निकले। बाहर जाकर सौरभ ने उनके बड़े बेटे आजिम को कॉल करके बताया कि तेरे भाई की हत्या कर दी है। वे लोग रात में ही बदहवास लौटे तो मां ने सारा घटनाक्रम बताया।
पुलिस ने युवती, उसकी चाची, पिता व परिवार के कई लोगों को रात में ही हिरासत में ले लिया। इन्हें थाने लाकर घटना के बारे में जानकारी की गई। एसएसपी संकल्प शर्मा, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने भी घटनास्थल का जायजा लेने के साथ परिवार व ग्रामीणों से पूछताछ की।
फिर दोपहर बाद युवती और उसकी चाची को पुलिस ने गांव में छुड़वा दिया। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ को पकड़ लिया। एसओ कुंवरगांव रविकरन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिख ली जाएगी। तीनों नामजद आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।