फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When he refused to drink alcohol, he was beaten with sticks and stones were pelted

Budaun News: शराब पीने से मना किया तो जमकर चली डंडे, हुआ पथराव

Thu, 03 Jul 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
When he refused to drink alcohol, he was beaten with sticks and stones were pelted
दातागंज। नौनी गांव में देवस्थान के पास शराब पीने से मना करने पर दो पक्षों में पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की तरफ से एक युवती समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें दो लोगों की हालात गंभीर देखते हुए बदायूं रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

लोनी गांव में कृष्ण मुरारी के घर के पास देवस्थान है। आरोप है कि वहीं पर मुहल्ले के कुछ युवक शराब पीने लगे। कृष्ण मुरारी ने मना किया तो विवाद हो गया। देखते-देखते दोनों पक्षों की तरफ से महिलाएं भी आ गईं तो पथराव व लाठी डंडे भी चले। लगभग आधे घंटे तक बवाल चलता रहा। सूचना पर आई पुलिस ने मामला शांत हुआ। विवाद में एक पक्ष के कृष्ण मुरारी (50) उनका पुत्र ओम शंकर (22) और पुत्री ममता (20) जबकि दूसरे तरफ से सुरजीत सिंह (30) और नेम सिंह (38) घायल हुए हैं। सुरजीत की तरफ से कृष्ण मुरारी और ओम शंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दूसरे पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। कृष्ण मुरारी और ओम शंकर दोनों की हालत गंभीर है। इन्हें बदायूं रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed