फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wheat procurement: Only half of the registered farmers could be verified

गेहूं खरीद : पंजीकृत किसानों में से आधे का ही हो सका सत्यापन

Thu, 07 Mar 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement: Only half of the registered farmers could be verified
बदायूं। सरकारी क्रय केंद्राें पर गेहूं बेचने के लिए विभाग की वेबसाइट पर किसानों का पंजीकरण जारी है। अब तक 1342 किसानों ने पंजीकरण कराया है जिसमें से अभी 667 किसानों के अभिलेखों का सत्यापन लंबित पड़ा है।
विज्ञापन

जिले में हर साल एक अप्रैल से गेहूं खरीद सेंटर खोले जाते हैं। लेकिन इस बार शासन के निर्देश पर जिले में एक मार्च से गेहूं खरीद सेंटर को खोल दिए गए हैं। यहां पर विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत किसानों से ही गेहूं की खरीदारी की जाएगी। ऐसे में किसानों ने विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना शुरू कर गया है। अब तक 1342 किसानों के द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है। अब इन अभिलेखों का सत्यापन एसडीएम स्तर से किया जाएगा। जिससे किसान की स्थिति स्पष्ट हो सके कि वह अपने कागजों के अनुसार कितने क्विंटल गेहूं बेच सकते हैं। ऐसे में अभी तक 665 किसानों के कागजों की जांच हो चुकी है। जबकि 667 किसानों के कागजों की जांच अभी लंबित है। जब तक अभिलेखों की जांच पूरी नहीं हो जाती है। तब तक यह किसान अपना गेहूं क्रय केंद्र पर नहीं बेच सकते हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी तक कोई भी किसान गेहूं बेचने के लिए नहीं पहुंचा है। अभी किसान रजिस्ट्रेशन करा रहें हैं।
विज्ञापन

-----
फैक्ट फाइल
1342 किसानों ने कराया पंजीकरण
667 किसानों का सत्यापन लंबित
2275 रुपये है गेहूं का समर्थन मूल्य
133 क्रय केंद्र बनाए गए हैं जिले में
वर्जन--
-जिले में 136 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर किसानों शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य किसान अपना गेहूं बेच सकते हैं। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह किसानों के संपर्क में रहे। ताकि ज्यादा से ज्यादा गेहूं की खरीद की जा सके। -अतुल कुमार वशिष्ठ, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed