{"_id":"6528446a5d3e2b9f35090cf5","slug":"whatsapp-status-posted-in-support-of-hamas-terrorists-badaun-news-c-123-1-sbly1004-5927-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हमास आतंकियों के समर्थन में युवक ने लगाया व्हाट्सएप स्टेट्स, लोगों ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हमास आतंकियों के समर्थन में युवक ने लगाया व्हाट्सएप स्टेट्स, लोगों ने पुलिस से की शिकायत
Fri, 13 Oct 2023 04:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 04:50 PM IST
सार
आरोपी युवक फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दूनपुर का रहने वाला है। उसने अपने व्हाट्सएप पर हमास के समर्थन में स्टेट्स लगाया। इसकी जानकारी होने पर हिंदूवादी लोगों ने एतराज जताया और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
Hamas
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक ने व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाकर हमास आंतकवादियों का समर्थन किया है। इस पर क्षेत्र के हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने एतराज जताया। उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
आरोपी युवक फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दूनपुर का रहने वाला है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को उससे जुड़े लोगों ने व्हाट्सएप के स्टेट्स पर हमास आतंकियों के समर्थन में पोस्ट देखी। इस पर तमाम लोगों ने स्क्रीन शॉट लेकर उसे वायरल कर दिया। जब क्षेत्र के हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पोस्ट देखी तो उनमें आक्रोश फैल गया। इलाके के कुछ लोगों ने थाने जाकर इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने स्टेटस लगाने वाले मुस्लिम युवक को उसके घर से पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसका पता चला तो तमाम लोग पुलिस चौकी आसफपुर पहुंच गए। युवक से स्टेट्स लगाने का कारण पूछा। इस पर उसने कहा कि वह पहले मुस्लिम है, इसके बाद हिंदुस्तानी हैं। इस पर क्षेत्र के लोगों ने आरोपी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराने की मांग की है। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन