{"_id":"67365a39347b617d2b04b187","slug":"weather-changed-its-mood-cold-increased-suddenly-with-dense-fog-badaun-news-c-123-1-sbly1001-129328-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मौसम ने बदला मिजाज, घने कोहरे के साथ एकाएक बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मौसम ने बदला मिजाज, घने कोहरे के साथ एकाएक बढ़ी ठंड
विज्ञापन
बड़ती ठंड में गर्म कपड़ो में जाती युवतियां। संवाद
बदायूं। मौसम में परिवर्तन के चलते इस बार ठंड अभी से पड़ने लगी है। पिछले दो दिनों से कोहरा अपने तेवर दिखा रहा है। बृहस्पतिवार को भी सुबह गहरा कोहरा छाया रहा, तो दृश्यता भी करीब 30 मीटर रही। पिछले दो दिनों से धूप न खिलने के कारण मौसम काफी ठंडा हो गया है। लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं।
दो दिन पहले तक मौसम में काफी गर्माहट थी। पंखे तक चल रहे थे लेकिन बुधवार व बृहस्पतिवार को अचानक मौसम ने करवट ली। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को ठंड ज्यादा रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज हवा के कारण सुबह लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए।
एकाएक मौसम बदला तो सज गया गर्म कपड़ों का बाजार
मौसम में अचानक आए परिवर्तन को देखते हुए गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। व्यापारी संजीव अग्रवाल का कहना है कि पिछले दो दिनों से जिस तरह से मौसम ठंडा हुआ है, अगर ऐसा ही रहा तो इस बार बेहतर कारोबार रहने की उम्मीद है। वहीं व्यापारी राजीव कहते हैं कि अभी बाजार के तेजी पकड़ने में एक हफ्ता लग जाएगा।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जाने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार इस सप्ताह मौसम में परिवर्तन जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है, इससे सर्दी बढ़ेगी।