फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

गर्म हवा और लू के थपेड़ों से फिलहाल राहत नहीं

Sat, 04 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
weather
चेहरा ढककर भीषण धूप में निकलीं युवतियां। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शुक्रवार को भी तपिश के बीच गर्म हवा और लू के थपेड़ों के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान 46.2 और न्यूनतम 33.5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग को अनुमान है कि 15 जून से पहले भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

मई के अंतिम सप्ताह से ही तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। 19 मई को इस मौसम का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 47.5 डिग्री तक पहुंच गया। अंतिम सप्ताह दो दिन बारिश और बूंदाबांदी के बाद राहत मिली, लेकिन इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने लगा। कई दिन से अधिकतम तापमान 46 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया गया था, लेकिन गनीमत रही कि यह 46.2 डिग्री से ज्यादा नहीं बढ़ा। हालांकि, इस दौरान गर्म हवा और लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आने वाले 15 जून तक तापमान 46 डिग्री से नीचे आने का अनुमान नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदायूं समेत आसपास के जिलों में फिलहाल बारिश की उम्मीद भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed