{"_id":"5dfa71dc8ebc3e87a6340934","slug":"weather-badaun-news-bly3886330134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुनगुनी धूप ने दी कुछ राहत, पर शीतलहर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुनगुनी धूप ने दी कुछ राहत, पर शीतलहर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दो दिनों से चल रही शीतलहर के बाद बुधवार को निकली गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी। सर्दी का सितम झेल रहे लोग सड़कों और छतों पर धूप सेंकते नजर आए। हालांकि धूप में तेजी नहीं थी, लेकिन दो दिनों से पड़ रही सर्दी से वह कुछ राहत पहुंचाने वाली रही। हालांकि दिन भर धूप आंख मिचौनी खेलती रही और शाम होते होते स्थिति फिर से गलन वाली हो गई। बुधवार को तापमान एक डिग्री सेल्सियस और घट गया।
बुधवार की शुरुआत तो हल्की धुंध के साथ हुई, लेकिन जैसे ही दिन चढ़ा, वैसे सूर्यदेव ने भी दर्शन दे दिए। सुबह 11 बजे आसमान में सूर्य निकला तो गुनगुनी धूप लोगों को राहत पहुंचाने लगी। हालांकि शीतलहर का प्रकोप जारी रहा, लेकिन धूप का इतना असर जरूर रहा कि लोगों को जहां जगह मिली वहां वे धूप सेंकने लगे। लगभग एक घंटा निकली धूप के बाद आसमान में फिर से बादल छा गए। शाम होते होते शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया और गलन का अहसास होने लगा। जिन लोगों को जरूरी काम था वही बाजार में नजर आए, बाकी ठंड के कारण घरों में दुबक गए। बाजारों में भी ठंड का असर साफ देखने को मिला। दुकानों पर ग्राहक न के बराबर नजर आए।
उसावां । पांच दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से एक घंटे के लिए धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। इसके बावजूद अधिकांश लोग अलाव के पास बैठे रहे। कस्बे के साप्ताहिक बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानों पर गर्म कपड़े खरीदने वालों की भीड़ देखी गई ।
विज्ञापन
बुधवार को और गिर गया तापमान
बदायूं। बुधवार को एक घंटे की धूप ने लोगों को कुछ देर की राहत जरूर दी, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और गिर गया। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था वहीं बुधवार को यह 16 और सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
स्कूलों की छुट्टी से बच्चों को मिली राहत, अब 20 तक रहेंगे बंद
बदायूं। शीतलहर के चलते प्रशासन ने बुधवार और गुरुवार की स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी थी। स्कूल बंद होने से बच्चों को राहत मिली। खासकर छोटे बच्चों के अभिभावकों को उन्हें स्कूल भेजने की चिंता नहीं रही। मौसम के जानकारों के अनुसार, अभी ऐसा मौसम तीन चार दिन तक रहने का अनुमान है। बहरहाल, शीत लहर का प्रकोप अभी जारी रहेगा। इधर डीएम कुमार प्रशांत ने शीतलहर के चलते 20 दिसंबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान कक्षा 12 तक के सभी यूपी बोर्ड, आईसीएसई तथा सीबीएसई के स्कूल बंद रहेंगे।
व्यापारियों ने पत्र लिखकर की अलाव जलवाने की मांग
वजीरगंज। नगर के मुख्य चौराहों पर अलाव नहीं जलने से गरीबों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। आने-जाने वाले राहगीरों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ राहगीर व्यापारियों की दुकानों की भट्टियों के आगे ठंड मिटाने के लिए उनका सहारा ले रहे हैं। नगर के कुछ बुद्धिजीवी और व्यापारियों ने राहगीरों और नगर वासियों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत को पत्र लिखकर अलाव लगवाने की मांग की है।