फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weapon

मौसम ने करवट बदली, तापमान गिरने से शुरू हो गई ठिठुरन

Thu, 12 Dec 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
weapon
बदायूं। दिसंबर माह के दिन बढ़ने के साथ तापमान भी गिरने लगा है। बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सूरज दिन भर लुकाछिपी करता रहा। शाम होने के साथ तापमान में और भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ था। धूप में भी हल्की तपिश रही, जिससे लोग सर्दी का मौसम होने के बाद भी राहत महसूस कर रहे थे, लेेकिन बुधवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया। कुछ देर तक सूरज निकला। मगर दोपहर होने तक लुकाछिपी चालू कर दी। दोपहर बाद से ही तापमान गिरने लगा। शाम होते-होते ठिठुरन भी बढ़ गई। आसमान में बादल छाए रहने से अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले एक दो दिन में बारिश होने के साथ ठिठुरन और ज्यादा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

कोहरे के मद्देनजर लगवाए गए रिफ्लेक्टर
बदायूं। सर्दी के मौसम में कोहरे की संभावना के मद्देनजर ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाने का क्रम जारी है। इसी के तहत बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुहेल अहमद व टीएसआई राममिलन ने शेखूपुर चीनी मिल के पास लगभग डेढ़ सौ ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम किया। इसके अलावा उन्हें रोड पर जो भी वाहन दिखा, उसमें भी रिफ्लेक्टर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली। बुधवार को रानैट चौराहे पर कोतवाल पंकज लवानिया ने वाहनों को रोककर रिफ्लेक्टर लगाए। साथ ही यातायात माह के अंतर्गत चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।

उसावां। थाना पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर वाहनों में रिफ्लेक्टर लगवाए। एसओ राजीव कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान उसावां-शाहजहांपुर रोड पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed