फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   We are jailers from the British era...

Budaun News: हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं..

Fri, 25 Oct 2024 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
We are jailers from the British era...
गांधी ग्राउंड में उप्र सिने आर्टिस्ट एंड वर्कर्स फोरम के कार्यक्रम में पहुंचे फिल्म अ​​भिनेता अ
बदायूं। शहर के गांधी मैदान में सिने आर्टिस्ट एंड वर्कर्स फोरम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मशहूर अभिनेता व हास्य कलाकार असरानी ने जनता को अपने डायलॉग से खूब गुदगुदाया। उनके शोले फिल्म के डायलॉग- हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं, पर खूब तालियां बजीं।
विज्ञापन

गांधी मैदान में चल रही रामलीला में रात करीब नौ बजे बॉलीवुड स्टार असरानी पहुंचे। उन्हें देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। दर्शकों से खचाखच भरे रामलीला मैदान में उन्होंने शोले फिल्म के डायलॉग को बोलकर जनता को गुदगुदाया। जैसे ही उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं..., हमारी जेल में सुरंग...।’ सुनते ही दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

असरानी करीब 10 मिनट तक स्टेज पर रहे। उन्होंने बदायूं के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि इतना प्यार हमें अमेरिका जैसे देश में नहीं मिला। कहा कि यहां पर छोटे-छोटे बच्चों ने जो फूल दिए हैं, इनको हम ताउम्र याद रखेंगे। कहा कि बदायूं के इस रामलीला मैदान में वह पहली बार आए हैं, लेकिन आगे भी प्रयास करेंगे कि वह हर बार यहां आएं। इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, नगर पंचायत उसावां की चेयरपर्सन प्रियंका चौहान, एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार, सीडीओ केशव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed